SL-W vs PAK-W, Womens Asia Cup 2024 2nd Semi Final Live Score Update: पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 141 रनों का लक्ष्य, गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने खेली बेहतरीन पारी
श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपने पहले महिला एशिया कप खिताब की तलाश में हैं.
SL-W vs PAK-W, Womens Asia Cup 2024 2nd Semi Final: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपने पहले महिला एशिया कप खिताब की तलाश में हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अबतक 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 8 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं. इस बीच श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 140 रन बनाई. पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम की. श्रीलंका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 141 रन बनाने हैं.
Semi-Final - ACC Women's Asia Cup 2024
Pakistan Women vs Sri Lanka Women
Pakistan Women set Sri Lanka Women a target of 141 runs.
Pakistan Women: 140-4 (20 ov)#WomensAsiaCup2024 | #SLWvPAKW | #BackOurGirls
— Pakistan Cricket Live (@TheRealPCB_Live) July 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

