क्रिकेट

Sikandar Raza Last Ball Six Video: ILT20 में सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद में छक्का लगाकर दुबई कैपिटल्स को दिलाई जीत, प्लेऑफ़ की दौड़ में मिली लाइफ लाइन

सिकंदर रजा ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दुबई कैपिटल्स को शानदार जीत दिलाई। आईएलटी20 2024 में प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए दुबई कैपिटल्स के लिए यह मैच जीतना जरुरी था.

Sikandar Raza Last Ball Six Video: ILT20 में सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद में छक्का लगाकर दुबई कैपिटल्स को दिलाई जीत, प्लेऑफ़ की दौड़ में मिली लाइफ लाइन
Sikandar Raza Last Ball Six (Photo Credit:@ilt20onzee )

Sikandar Raza Last Ball Six Video: सिकंदर रजा ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दुबई कैपिटल्स को शानदार जीत दिलाई. आईएलटी20 2024 में प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए दुबई कैपिटल्स के लिए यह मैच जीतना जरुरी था. मैच की बात करे तो डेजर्ट वाइपर्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और एलेक्स हेल्स (66) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 171/7 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स केवल 5.1 ओवर में 32/3 पर फिसल गई.

हालाँकि इसके बाद दुबई कैपिटल्स के कप्तान सैम बिलिंग्स (57) और सिकंदर रज़ा (60*) ने चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर मैच को संभाला. फिर मैथीशा पथिराना ने 15वें ओवर में बिलिंग्स को आउट कर कैपिटल्स के लिए मुश्किल पैदा कर दिया. लेकिन सिकंदर आखिरी क्षण तक क्रीज पर टिके रहे. आखिरी ओवर में दुबई कैपिटल्स को 6 गेंद में 13 रनों की जरुरत थी. सिकंदर रजा स्ट्राइक पर ते आखिरी 1 गेंद पर 6 रनों की जरुरत थी.रजा ने छक्का लगा दिया.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).