Shikhar Dhawan Son Birthday: शिखर धवन की पूर्व पत्नी ने हार जगह से किया ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने बेटे को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें Post
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन(Shikhar Dhawan) ने अपने बेटे जोरावर(Zoravar) को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. धवन वर्तमान में तीनों प्रारूपों में से किसी में भी भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं
Shikhar Dhawan Son Birthday: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन(Shikhar Dhawan) ने अपने बेटे जोरावर(Zoravar) को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. धवन वर्तमान में तीनों प्रारूपों में से किसी में भी भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स(PBKS) के कप्तान हैं. अभी भी अपने पेशेवर जीवन के साथ निजी जीवन ही है जिसने धवन को हाल ही में सबसे अधिक परेशान किया हैं. अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी(Ayesha Mukherjee) से अलग होने के बाद, धवन पिछले एक साल से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं. इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट में धवन ने बताया कि उन्हें सभी वर्चुअल प्लेटफार्मों से ब्लॉक कर दिया गया है, जिनके माध्यम से वह अपने बेटे से जुड़ सकते थे. और जन्मदिन पर बात कर पाते.
ट्वीट देखें:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

