RR vs RCB, IPL 2024 19th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन लौटे पवेलियन
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 19 मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन की शुरूआत घातक अंदाज में की है.
RR vs RCB, IPL 2024 19th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 19 मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन की शुरूआत घातक अंदाज में की है. टूर्नामेंट की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन मैच जीते हैं, जिससे राजस्थान छह अंकों और +1.249 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर हैं. वहीं दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने घरेलू मैचों में केकेआर और एलएसजी के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा था. चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ आरसीबी फिलहाल पॉइंट टेबल में आठवें स्थान पर है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 113 रनों की आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. राजस्थान रॉयल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 184 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. संजू सैमसन 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 148/2.
Match 19. WICKET! 14.4: Sanju Samson 69(42) ct Yash Dayal b Mohammed Siraj, Rajasthan Royals 148/2 https://t.co/IqTifedScU #TATAIPL #IPL2024 #RRvRCB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

