RR vs RCB, IPL 2024 19th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 19 मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन की शुरूआत घातक अंदाज में की है.
RR vs RCB, IPL 2024 19th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 19 मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन की शुरूआत घातक अंदाज में की है. टूर्नामेंट की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन मैच जीते हैं, जिससे राजस्थान छह अंकों और +1.249 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर हैं. वहीं दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने घरेलू मैचों में केकेआर और एलएसजी के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा था. चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ आरसीबी फिलहाल पॉइंट टेबल में आठवें स्थान पर है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल.
Rajasthan Royals won the toss and opted to bowl first.
Here are the playing XIs of both teams.#SanjuSamson #FafDuPlessis #RRvsRCB #RRvRCB #IPL #IPL2024 #Cricket #SBM pic.twitter.com/P3PDUPz5G8
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) April 6, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

