RR Beat RCB, IPL 2024 Eliminator Live Score Update: एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने लिया 9 साल पुराना बदला, क्वालीफायर-2 में बनाई अपनी जगह
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
RR Beat RCB, IPL 2024 Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बना ली. यह पहली बार नहीं था, जब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच 9 साल पहले यानी साल 2015 के आईपीएल में भी एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा चुका है. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 71 रनों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. अब 24 मई को राजस्थान रॉयल्स का सामना क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा. जीतने वाली टीम 26 को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी.
Eliminator. Rajasthan Royals Won by 4 Wickets (Qualified) https://t.co/b5YGTn7pOL #TheFinalCall #TATAIPL #IPL2024 #RRvRCB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024
Chennai Calling ✈️
Congratulations to 𝗥𝗮𝗷𝗮𝘀𝘁𝗵𝗮𝗻 𝗥𝗼𝘆𝗮𝗹𝘀 🥳🩷
They are set to face Sunrisers Hyderabad in an electrifying #Qualifier2 🤜🤛
Scorecard ▶️ https://t.co/b5YGTn7pOL #TATAIPL | #RRvRCB | #Eliminator | #TheFinalCall | @rajasthanroyals pic.twitter.com/V8dLUL0hSS
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024
Rajasthan Royals have defeated RCB!#RRvRCB pic.twitter.com/t8E4D6FQG3
— ScoresNow (@scoresnow_in) May 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

