क्रिकेट

Rohit Sharma, Wife Ritika Sajdeh Blessed With Baby Boy? दूसरी बार बने पिता रोहित शर्मा, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्म! सोशल मीडिया पर मची हलचल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा आज दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने आज बेटे को जन्म दिया है. रोहित शर्मा के घर से आई इस खुशखबरी को जान फैंस काफी खुश हो गए हैं.

Rohit Sharma, Wife Ritika Sajdeh Blessed With Baby Boy? दूसरी बार बने पिता रोहित शर्मा, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्म! सोशल मीडिया पर मची हलचल
Rohit Sharma And Ritika Sajdeh (Photo Credits: Facebook)

Rohit Sharma And Ritika Sajdeh Blessed With Baby Boy: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा आज दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने आज बेटे को जन्म दिया है. रोहित शर्मा के घर से आई इस खुशखबरी को जान फैंस काफी खुश हो गए हैं. रोहित शर्मा और रितिका के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सामने आने के बाद से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिलने लगे हैं. हालांकि, रोहित शर्मा की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं. बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है. रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी. दोनों की शादी को 9 साल होने वाले हैं. अब रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच में हिस्‍सा ले सकते हैं. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की शुरुआत 22 नवंबर से होनी है. खबरें आई थीं कि रोहित दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, ऐसे में वह टेस्‍ट सीरीज के 1-2 मुकाबले मिस कर सकते हैं.

दूसरी पर पिता बने रोहित शर्मा!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).