क्रिकेट

Rohit Sharma Fifty: कप्तान रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना 15वां अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 150 के करीब

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. मैच के दूसरे दिन डोमिनिका टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Rohit Sharma Fifty: कप्तान रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना 15वां अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 150 के करीब
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. मैच के दूसरे दिन डोमिनिका टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. 45 ओवरों के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 128 रन पहुंचा. रोहित 57 और यशस्वी 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 23 ओवर में बिना विकेट गवाएं 80 रन बना लिए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से एलिक अथानाज़ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).