क्रिकेट

Rohit Sharma: मैच के दौरान कैमरामैन के ऊपर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, कहा- मुझे क्या दिखा रहा है; वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया. रवींद्र जडेजा ने मैच में कुल 7 विकेट चटकाए और 70 रन बनाए.

Rohit Sharma: मैच के दौरान कैमरामैन के ऊपर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, कहा- मुझे क्या दिखा रहा है; वीडियो हुआ वायरल
कप्तान रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया. रवींद्र जडेजा ने मैच में कुल 7 विकेट चटकाए और 70 रन बनाए. लेकिन मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कैमरामैन के ऊपर भड़कते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, आर अश्विन के ओवर में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट करने के लिए अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने डीआरएस का सहारा लिया. कैमरामैन ने रोहित शर्मा पर ही फोकस रखा, जिसे रोहित ने बिग स्क्रीन पर देख लिया. जिसके बाद उनके लिपसिंग से समझा जा सकता है कि वह कह रहे हैं कि मुझे क्या दिखा रहा है. उधर दिखा. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).