Ritika Sajdeh Drops ‘Yellow Heart’: मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच सब ठीक? CSK के पोस्ट पर रितिका सजदेह ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन को लेकर मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव किया हैं. मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया है. मुंबई इंडियंस के लिए इससे पहले साल 2013 के सीजन से अब तक रोहित शर्मा ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी.
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन को लेकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बड़ा बदलाव किया हैं. मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान घोषित किया है. मुंबई इंडियंस के लिए इससे पहले साल 2013 के सीजन से अब तक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. रोहित शर्मा के नेतृत्व में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया हैं. रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद ही सोशल मीडिया पर रोहित के फैन्स लगातार अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. ऐसा ही एक रिएक्शन रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह की तरफ से आया है, जिससे फैंस कयास लगा रहे है कि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव हो गया हैं. दरअसल रोहित शर्मा को जब कप्तानी से हटाए जाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया हैं. सीएसके के इसी पोस्ट पर रितिका ने भी रिएक्ट किया हैं. रितिका ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा लेकिन उन्होंने येलो कलर के हार्ट इमोजी को जरूर शेयर किया है.
Ritika Sajdeh Drops ‘Yellow Heart’ As Comment on CSK’s Tribute Video for Rohit Sharma After Mumbai Indians Announce Hardik Pandya As Captain for IPL 2024@ImRo45 | @mipaltan | @ChennaiIPL | #RitikaSajdeh | #IPL2024 | #RohitSharma | #HardikPandya https://t.co/329eRMmMeN
— LatestLY (@latestly) December 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

