क्रिकेट

Rilee Rossouw Half Century: विस्फोटक बल्लेबाज रिले रोसौव ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरे विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त हैं.

Rilee Rossouw Half Century: विस्फोटक बल्लेबाज रिले रोसौव ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरे विकेट की तलाश
रिले रोसौव (Photo Credits: Twitter)

PBKS vs RCB, IPL 2024 58th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त हैं. पिछली भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस सीजन का खेला जानें वाला 58वां मुकाबला भी काफी अहम है, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमों के लिए ये सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11-11 मैच खेलने के बाद 4 में ही जीत हासिल की है. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 241 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. पंजाब किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 242 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिले रोसौव ने महज 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 90/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).