RCB Beat GT, IPL 2024 45th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया, अहमदाबाद में विराट कोहली और विल जैक्स की आई आंधी
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की उम्दा पारी खेली.
RCB Beat GT, IPL 2024 45th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 45वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ये तीसरी जीत हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की उम्दा पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, स्वप्निल सिंह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महज 16ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से घातक बल्लेबाज विल जैक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की आतिशी पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर ने सबसे ज्यादा एक विकेट झटके.
Match 45. Royal Challengers Bengaluru Won by 9 Wicket(s) https://t.co/SBLf0DonM7 #TATAIPL #IPL2024 #GTvRCB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

