क्रिकेट

Ravindra Jadeja: वेस्टइंडीज दौरे से पहले पत्नी के साथ कुलदेवी मंदिर पहुंचे रविंद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा बुधवार को अपनी पत्नी रीवाबा के साथ अपनी कुलदेवी माता के मंदिर (आशापुरा माता मंदिर) दर्शन करने पहुंचे. रविंद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी.

Ravindra Jadeja: वेस्टइंडीज दौरे से पहले पत्नी के साथ कुलदेवी मंदिर पहुंचे रविंद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा बुधवार को अपनी पत्नी रीवाबा के साथ अपनी कुलदेवी माता के मंदिर (आशापुरा माता मंदिर) दर्शन करने पहुंचे. रविंद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए रविंद्र जडेजा ने कैप्शन में लिखा – मेरा भरोसा, मेरी स्ट्रेंथ और मेरा विश्वास. इसके साथ रविंद्र जडेजा ने मां आशापुरा का हैशटैग यूज़ किया. रीवाबा जडेजा लाल रंग की साडी में तो रविंद्र जडेजा पिंक रंग कि टीशर्ट और सर पर लाल रंग की ओढ़नी पहने नजर आए. बता दें कि रविंद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा है. जडेजा टीम के अन्य सदस्यों के साथ कुछ ही दिनों में रवाना होने वाले हैं. इससे पहले वह अपनी पत्नी के साथ कुलदेवी के दर्शन को गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).