क्रिकेट

R Ashwin Completes 500 Test Wickets: आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, जैक क्राउली को आउट कर हासिल किया 500वां विकेट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया 86 ओवर में पांच विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

R Ashwin Completes 500 Test Wickets: आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, जैक क्राउली को आउट कर हासिल किया 500वां विकेट
आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs ENG 3rd Test Day 2: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया 86 ओवर में पांच विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने 500वां टेस्ट विकेट हासिल कर लिया है. आर अश्विन 500 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. आर अश्विन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को पवेलियन वापस भेजा. 89 रन पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).