क्रिकेट

Prithvi Shaw Half Century: पृथ्वी शॉ ने जड़ा महज 31 गेंदों पर अर्धशतक, मुंबई इंडियंस को दूसरे विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है.

Prithvi Shaw Half Century: पृथ्वी शॉ ने जड़ा महज 31 गेंदों पर अर्धशतक, मुंबई इंडियंस को दूसरे विकेट की तलाश
पृथ्वी शॉ (Photo Credits: Twitter)

MI vs DC, IPL 2024 20th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है. दूसरी तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है. मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स 9वें स्थान पर है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 235 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महज 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 75/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).