PM Modi In Stadium: वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने आए पीएम नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं. देश भर के क्रिकेट प्रेमी इस दिन यह उत्सव मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं. देश भर के क्रिकेट प्रेमी इस दिन यह उत्सव मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. दोनों ही देशों और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक अपनी-अपनी टीम की जीत की कामना कर रहे हैं. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में सभी मुकाबले जीती हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा हैं. आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में 240 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्रीअमित शाह स्टेडियम में नजर आए. इसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.
PM Narendra Modi at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/1oEUxU6Zvr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

