PBKS vs RCB, IPL 2024 58th Match Live Score Update: धर्मशाला में शुरू हुई बारिश, रुक गया खेल; आरसीबी का स्कोर 119/3
PBKS vs RCB, IPL 2024 58th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त हैं. पिछली भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस सीजन का खेला जानें वाला 58वां मुकाबला भी काफी अहम है, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमों के लिए ये सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11-11 मैच खेलने के बाद 4 में ही जीत हासिल की है. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. धर्मशाला में अचानक बारिश शुरू हो गई है, जिस वजह से खेल रुक गया है. बारिश से पहले तक 10 ओवर का खेल हुआ. आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 119 रन है. विराट कोहली 23 गेंद में 42 रनों पर हैं. वह 3 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं. साथ में कैमरून ग्रीन हैं, जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है.
Rain stops play in Dharamsala 🌧️#RCB 119/3 at the halfway mark
Stay tuned for further updates
Scorecard ▶️ https://t.co/49nk5rrUlp#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/4bWfTbvf3D
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

