क्रिकेट

PBKS vs RCB, IPL 2024 58th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त हैं.

PBKS vs RCB, IPL 2024 58th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

PBKS vs RCB, IPL 2024 58th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त हैं. पिछली भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस सीजन का खेला जानें वाला 58वां मुकाबला भी काफी अहम है, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमों के लिए ये सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11-11 मैच खेलने के बाद 4 में ही जीत हासिल की है. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कवरप्पा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).