PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27 Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को विराट और फाफ ने दिलाई शानदार शुरुआत, पंजाब किंग्स को पहले विकेट की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 27वां मैच आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक पांच-पांच मुकाबले खेले हैं. जिसमें पंजाब किंग्स को पांच में से तीन मुकाबलों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने पांच मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है और तीन मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरूआत शानदार रही हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम रहा पावरप्ले. आरसीबी का स्कोर 8 ओवर में बिना किसी विकेट के 79 रन है. फाफ डु प्लेसिस 26 गेंदों में 42 और विराट कोहली 26 गेंदों में 35 रनों पर खेल रहे हैं.
Yet another 5️⃣0️⃣-run stand for the Virat-Faf Duo 😎@RCBTweets fans, are we looking at a massive first-innings score here? 😉
Follow the match ▶️ https://t.co/CQekZNsh7b#TATAIPL | #PBKSvRCB | @imVkohli | @faf1307 pic.twitter.com/nYUD3pHCot
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

