क्रिकेट

PBKS vs MI, IPL 2024 33rd Match Live Score Update: गेराल्ड कोएत्ज़ी ने मुंबई इंडियंस को दिलाई आठवीं सफलता, आशुतोष शर्मा को बनाया अपना शिकार

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह इस सीजन पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान भी है. इस सीजन इस स्टेडियम को 5 मैचों की मेजबानी मिली है और यह मैच यहां चौथा मुकाबला हैं.

PBKS vs MI, IPL 2024 33rd Match Live Score Update: गेराल्ड कोएत्ज़ी ने मुंबई इंडियंस को दिलाई आठवीं सफलता, आशुतोष शर्मा को बनाया अपना शिकार
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

PBKS vs MI, IPL 2024 33rd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह इस सीजन पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान भी है. इस सीजन इस स्टेडियम को 5 मैचों की मेजबानी मिली है और यह मैच यहां चौथा मुकाबला हैं. पंजाब किंग्स की टीम थोड़ी बेहतर रन रेट की वजह से प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है, वही मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 78 रनों की तूफानी पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 193 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को आठवां बड़ा झटका लगा हैं. आशुतोष शर्मा 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 168/8.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).