PAK vs WI 1st ODI: पहले वनडे में ब्रॉडकास्टर की बड़ी गलती, थर्ड अंपायर को दिखाया गलत वीडियो
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बड़ी गड़बड़ी सामने आई हैं. वेस्टइंडीज की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो तीसरे ही ओवर में उसने अपने ओपनर काइल मेयर्स का विकेट गंवा दिया . शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बड़ी गड़बड़ी सामने आई हैं. वेस्टइंडीज की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो तीसरे ही ओवर में उसने अपने ओपनर काइल मेयर्स का विकेट गंवा दिया . शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया. इसके बाद तीसरे अंपायर ने ने काइल मेयर्स के विकेट के बाद शाहीन अफरीदी की पांव की नो बॉल चेक करनी चाही. अफरीदी की नो बॉल भी चेक हुई लेकिन यहीं से पूरी गड़बड़ी शुरू हुई. दरअसल तीसरे अंपायर ने अफरीदी की उस गेंद का रीप्ले देखा ही नहीं जिसपर काइल मेयर्स आउट हुए थे. वो अफरीदी की किसी और गेंद का रीप्ले देखते नजर आए. इसका बात का खुलासा काइल मेयर्स की तस्वीर से हुआ. दरअसल अफरीदी की जिस बॉल का रीप्ले देखा जा रहा था उस वक्त काइल मेयर्स नॉन स्ट्राइक पर नजर आए. जबकि इस बल्लेबाज को स्ट्राइक पर होना चाहिए था. इसके बाद फैंस ने इस बात को पकड़ लिया और उसके बाद पाकिस्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Shaheen Afridi dismissed Kyle Mayers (Caught & bowled). To check whether it was a fair delivery, this (Pic) was used
Well, guess what? The batter visible in it is Kyle Mayers himself. Huge blunder!#PAKvsWI pic.twitter.com/ysBnB3imEK
— Rushil (@rushilthefirst) June 8, 2022
Ummm… on the DRS they showed front foot replay of Shaheen round the wicket whereas actual wicket ball was from over pic.twitter.com/nxf2s36XVZ
— Osman Samiuddin (@OsmanSamiuddin) June 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

