क्रिकेट

PAK vs SA, World Cup 2023 Live Score update: साउथ अफ्रीका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हुए आउट

आज 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. बाबर आज़म की टीम के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में हार जाती है तो फिर वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में साउथ अफ्रीका को हराना होगा.

PAK vs SA, World Cup 2023 Live Score update: साउथ अफ्रीका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हुए आउट
पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

आज 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. बाबर आज़म की टीम के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में हार जाती है तो फिर वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में साउथ अफ्रीका को हराना होगा. वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के सामने पाकिस्तान टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. पिछले 24 सालों से वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका से नहीं हारी है. आखिरी बार साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1999 वर्ल्ड कप में हराया था. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज़ शम्सी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 270 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 24 रन बनाकर का शिकार हुए. साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 34/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).