PAK vs IRE, 36th Match Live Score Update: पाकिस्तान ने आयरलैंड को महज 106 रनों पर रोका, शाहीन शाह अफरीदी और इमाद वसीम ने की शानदार गेंदबाजी
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 36वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हैं.
ICC T20 World Cup 2024: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 36वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हैं. ऐसे में वह सम्मान के लिए यह मुकाबले खेलेंगी. मौजूदा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने 3 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम को कनाडा के खिलाफ जीत मिली है. आयरलैंड ने भी 3 मुकाबले खेले हैं और उसे 2 मैच में हार और 1 मुकाबला रद्द रहा है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 109 रन ही बना सकीं. आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 107 रन बनाने हैं.
A dominant display from Pakistan 👊
Ireland finish with 106/9 courtesy of an incredible bowling effort in Florida!#T20WorldCup | #PAKvIRE | 📝: https://t.co/3t4pRVd19c pic.twitter.com/sMc63rJTfQ
— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

