क्रिकेट

On This Day In 2002: आज के दिन टीम इंडिया ने किया था नेटवेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच हुई थी ऐतिहासिक साझेदारी (Watch Video)

साल 2002 में आज ही के दिन क्रिकेट के मक्का लॉर्डस में टीम इंडिया के पूर्व स्टार आलराउंडर युवराज सिंह और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने तिरंगा लहरा दिया था. नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. इस मुकबाले में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई थी.

On This Day In 2002: आज के दिन टीम इंडिया ने किया था नेटवेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच हुई थी ऐतिहासिक साझेदारी (Watch Video)
युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ (Photo Credits: Twitter)

साल 2002 में आज ही के दिन क्रिकेट के मक्का लॉर्डस में टीम इंडिया के पूर्व स्टार आलराउंडर युवराज सिंह और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने तिरंगा लहरा दिया था. नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. इस मुकबाले में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई थी. दोनों की ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने 326 रनों के विशाल टारगेट को 3 गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट लहराई थी. इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 325 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 146 रनों पर 5 विकेट गवां चुके थे. जिसके बाद युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच मैच जिताऊ साझेदारी हुई. युवराज सिंह ने जहां 63 गेंदों पर 69 रन बनाए थे, वहीं मोहम्मद कैफ 75 गेंदों पर 87 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).