क्रिकेट

NZ vs SA, World Cup 2023 Live Score Update: साउथ अफ्रीका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा हुए आउट

2023 वर्ल्ड कप में आज 32 मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. लगातार दो मैच गवां चुकी न्यूजीलैंड की टीम अगर यह मुकाबला हारती है तो फिर सेमीफाइनल में जाने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लग सकता हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की हार से काफी खुश होगी.

NZ vs SA, World Cup 2023 Live Score Update: साउथ अफ्रीका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा हुए आउट
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

2023 वर्ल्ड कप में आज 32 मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. लगातार दो मैच गवां चुकी न्यूजीलैंड की टीम अगर यह मुकाबला हारती है तो फिर सेमीफाइनल में जाने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लग सकता हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की हार से काफी खुश होगी. शुरुआती चार मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड पहले टीम इंडिया और फिर ऑस्ट्रेलिया से हारी. प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम 6 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. अगर न्यूजीलैंड की टीम आज साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुकिन हो जाएगा. वहीं न्यूजीलैंड का रास्ता काफी आसान हो जाएगा. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 6 मैचों में पांच जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 38/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).