क्रिकेट

NZ Beat PAK 2nd T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी

इस बीच पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 194 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली.

NZ Beat PAK 2nd T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला गया. सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे से खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 194 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 173 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).