New Zealand Announces Test squad For England Series: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हुआ ऐलान, केन विलियमसन की हुई वापसी
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं. इस सीरीज का आगाज 28 नवंबर से होगा. इस 3 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन चोट के बाद टीम में वापस लौटे हैं.
New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, Test Series 2024: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) खेली जानी हैं. इस सीरीज का आगाज 28 नवंबर से होगा. इस 3 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन चोट के बाद टीम में वापस लौटे हैं. केन विलियमसन फिटनेस के चलते भारत के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने युवा ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार टेस्ट टीम में चुना है. बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से वेलिंगटन में और तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से हैमिल्टन में खेला जाएगा.
Wellington Firebirds bowling all-rounder Nathan Smith has earned his maiden Test call-up for the upcoming three-match Tegel Test series against England, starting at Hagley Oval on November 28.
Read more | https://t.co/NHanYo93Cs #NZvENG pic.twitter.com/OkHhI2lc2f
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 15, 2024
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओरुके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

