NZ Squad ODI vs BAN: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए की स्क्वाड का ऐलान, अनकैप्ड पेसर बेन सियर्स को मिला मौका
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए काइल जैमीसन की जगह बेन सियर्स को वनडे टीम में शामिल किया है. बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद जैमीसन को बायीं हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ जिसके कारण वह इस सीरीज से बाहर हो गये.
NZ Squad ODI vs BAN: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए काइल जैमीसन की जगह बेन सियर्स को वनडे टीम में शामिल किया है. बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद जैमीसन को बायीं हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ जिसके कारण वह इस सीरीज से बाहर हो गये. टेस्ट टीम मंगलवार को स्वदेश लौट आई, लेकिन जैमीसन दो दिन पहले डुनेडिन में वनडे टीम में शामिल हुए. कीवी कोच स्टीड ने कहा कि हम काइल को लेकर सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हम उसे हड़काना या पीछे धकेलना नहीं चाहते है. इस सीरीज के लिए टिम साउदी, डैरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉनवे के साथ नियमित कप्तान केन विलियमसन को आराम दिया गया है. नए साल से पहले दोनों टीमें तीन टी20 मैच खेलेंगी.
न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम, आदि अशोक (मैच 2 और 3 में खेलेंगे), फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, रचिन रवींद्र , ईश सोढ़ी (मैच नंबर 1 में खेलेंगे), विल यंग, बेन सियर्स
ट्वीट देखें:
New Zealand have added uncapped pacer Ben Sears to their squad for Bangladesh ODIs as a cover for Kyle Jamieson.
Details ➡️ https://t.co/5PkOjxiAcf pic.twitter.com/wkRHseZtEZ
— ICC (@ICC) December 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

