क्रिकेट

Neil Wagner Retirement: 37 वर्षीय नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 2012 में किया था डेब्यू

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा की है. कोच गैरी स्टीड के साथ बातचीत के बाद वैगनर ने यह भावुक फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट सीरीज से 48 घंटे पहले वैगनर ने अपने संन्यास का ऐलान किया.

Neil Wagner Retirement: 37 वर्षीय नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 2012 में किया था डेब्यू
Neil Wagner (Photo Credit: ESPNCricinfo)

Neil Wagner Retirement: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा की है. कोच गैरी स्टीड के साथ बातचीत के बाद 37 वर्षीय ने यह भावुक फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट सीरीज से 48 घंटे पहले वैगनर ने अपने संन्यास का ऐलान किया. बता दें की वैगनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. उन्होंने इसके बाद संन्यास का ऐलान कर दिया.

तेज गेंदबाज ने ब्लैककैप के लिए अपना पहला मैच 2012 में खेला था. वैगनर ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान का दावा करने और 2021 में आयोजित आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उद्घाटन में जीत हासिल करने के लिए टीम की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कुल 64 टेस्ट खेले और उनमें से 32 जीते। उन जीतों में उन्होंने 143 विकेट लिए.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).