MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन से पहले मिला बड़ा तोहफा, हैदराबाद में फैंस ने लगाई 52 फीट की कट आउट
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन फैंस में उनकी दीवानगी आज भी बरकरार है. धोनी को लेकर फैंस में आज भी उतना ही क्रेज है, जितना भारतीय टीम के लिए उनके खेलते समय था और इसकी एक नई मिसाल उनके 42वें जन्मदिन से ठीक पहले देखने को मिली है
मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन फैंस में उनकी दीवानगी आज भी बरकरार है. धोनी को लेकर फैंस में आज भी उतना ही क्रेज है, जितना भारतीय टीम के लिए उनके खेलते समय था और इसकी एक नई मिसाल उनके 42वें जन्मदिन से ठीक पहले देखने को मिली है. 7 जुलाई 2023 को महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: IND vs WI T20 Series 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रिंकू सिंह को नहीं मिली टीम में जगह
इस मौके पर हैदराबाद के फैंस ने मिलकर उनकी 52 फीट की कट आउट लगाई है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रही है, कट ऑफ में धोनी हाथ में बल्ला लिए अपने सिग्नेचर स्टाइल में खड़े है.
देखें ट्वीट:
52 feet cut-out of MS Dhoni in Hyderabad for his birthday celebration.
The craze for MS Dhoni. pic.twitter.com/i8pVCXHc2H
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

