Mohammad Kaif Catches Up With MS Dhoni At Airport: एयरपोर्ट पर एमएस धोनी से मिले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, कहा- 'गेल वेल सून'
हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का ख़िताब जीतवाने वाले कप्तान एमएस धोनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं. इस तस्वीर में एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं. मोहम्मद कैफ और एमएस धोनी की ये मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई.
हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल सीजन 16 का ख़िताब जीतवाने वाले कप्तान एमएस धोनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं. इस तस्वीर में एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं. मोहम्मद कैफ और एमएस धोनी की ये मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई. मोहम्मद कैफ ने यह भी बताया कि उनके बेटे कबीर को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के साथ मिलकर बहुत ही खुशी महसूस हुई और उन्हें इस बात की भी काफी प्रसन्नता थी कि धोनी अपने बचपन के दिनों में फुटबॉल खेलना पसंद करते थे. धोनी ने मोहम्मद कैफ के बेटे के साथ एक अलग तस्वीर भी खिंचवाई. मोहम्मद कैफ ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर सभी की साथ में तस्वीर साझा की और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि हमने बहुत ही बड़े आदमी और उनके परिवार वालों के साथ एयरपोर्ट में मुलाकात की. वो अपनी सर्जरी के बाद घर लौट रहे थे. मेरे बेटे कबीर को जब धोनी ने बताया कि वो अपने बचपन के दिनों में फुटबॉल खेलते थे तब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और अगले सीजन में आपको हम खेलते हुए देख सकें.
We met the great man and his family at airport today. He was returning home after surgery. Son Kabir super happy as Dhoni told him he too, like him, played football as a kid. Get well soon, see you next season champion.@msdhoni pic.twitter.com/ZVoKjxhudu
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

