क्रिकेट

India vs England 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीता, इंग्लैंड को दी पहले बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह बाहर

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

India vs England 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीता, इंग्लैंड को दी पहले बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह बाहर
(Photo Credits: Twitter)

India vs England 3rd ODI Match: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच शुरू हो गया है. यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया है. इस मैच से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया.

टीम इंडिया की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल.

इंग्लिश की प्लेइंग-11: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, डेविड विली, क्रेग ओवर्टन, रीस टॉपले और ब्रायडन कार्स.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).