क्रिकेट

Kusal Mendis Became The Captain Of Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका ने कुसल मेंडिस को बनाया कप्तान, देखें ट्वीट

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका मंगलवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. यह विश्व कप 2023 का 14वां मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया अपने शुरुआती मैच दक्षिण अफ्रीका और भारत से हार चुका है जबकि श्रीलंका को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.

Kusal Mendis Became The Captain Of Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका ने कुसल मेंडिस को बनाया कप्तान, देखें ट्वीट
Kusal Mendis (Photo Credit: X)

Kusal Mendis Became The Captain Of Sri Lanka: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका सोमवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. यह विश्व कप 2023 का 14वां मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया अपने शुरुआती मैच दक्षिण अफ्रीका और भारत से हार चुका है जबकि श्रीलंका को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. वहीं इस मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा हैं. कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका ने अपने कप्तान का ऐलान किया है. श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी है. कुसल मेंडिस को श्रीलंका ने अपना कप्तान नियुक्त किया है. इस बीच कुसूल मेंडिस ने कहा,"मेरे पास बदलने के लिए कुछ भी नहीं है, मुझे उम्मीद है कि मैं उसी तरह खेलूंगा जैसे मैंने अब तक खेला है".

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).