क्रिकेट

KL Rahul Training At NCA: एनसीए में रिकवरी के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे केएल राहुल, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

बुधवार को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपने जिम ट्रेनिंग की तस्वीरें पोस्ट कर अपने रिकवरी की अपडेट्स शेयर की है. वह वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA), बेंगलुरु में हैं.

KL Rahul Training At NCA: एनसीए में रिकवरी के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे केएल राहुल, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
KL Rahul Training at NCA (Photo Credit: X/@klrahul)

KL Rahul Training At NCA: बुधवार को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपने जिम ट्रेनिंग की तस्वीरें पोस्ट कर अपने रिकवरी की अपडेट्स शेयर की है. वह वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब से गुजर रहे हैं. उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में अपने प्रशंसकों को लिखा, 'हाय', जिसमें चोट से उबरने की झलक दिख रही है. रविवार को राहुल मेडिकल जांच के बाद लंदन से लौटे क्योंकि उन्हें अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में कुछ असुविधा महसूस हो रही थी. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी. वह बाकी मैचों से बाहर हो गए थे. जैसे-जैसे आईपीएल 2024 नजदीक आ रहा है, राहुल इस कैश-रिच लीग के दौरान मैदान में उतरने के लिए उत्सुक हैं. राहुल के 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के शुरुआती मैच में खेलने की संभावना है.

फोटो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).