KKR Beat MI, IPL 2024 51th Match: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया, मिशेल स्टार्क ने चटकाए 4 विकेट
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम ने 19.5 ओवर 169 रन बनाकर सिमट गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली.
KKR Beat MI, IPL 2024 51th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम ने 19.5 ओवर 169 रन बनाकर सिमट गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.
Match 51. Kolkata Knight Riders Won by 24 Run(s) https://t.co/iWTqcAtqQm #TATAIPL #IPL2024 #MIvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

