SL vs NZ 1st Test 2024 Day 1 Highlights: कामिंडू मेंडिस के शतक से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका को मिली अच्छी शुरुआत, यहां देखें मैच के पहले दिन का हाईलाईट्स
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंकाई टीम ने 88 ओवर में 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए, जिसमें कामिंडू मेंडिस(114) ने शानदार शतक ठोका. वही, न्यूज़ीलैंड के लिए विल ओ'रूर्के ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका को कुछ हद तक कंट्रोल में रखने की कोशिश की.
Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच 18 सितम्बर(बुधवार) से मैच गॉल(Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम(Galle International Stadium) में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंकाई टीम ने 88 ओवर में 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए, जिसमें कामिंडू मेंडिस(114) ने शानदार शतक ठोका. वही, न्यूज़ीलैंड के लिए विल ओ'रूर्के ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका को कुछ हद तक कंट्रोल में रखने की कोशिश की. आज का खेल ख़त्म होने तक रमेश मेंडिस (14) और प्रभात जयसूर्या बिना खाता खोले क्रीज पर डटें हुए है. जबकि, न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों में विली ओ'रॉर्क ने 17 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वही, टिम साउथी 1 विकेट, अजाज पटेल 1, ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट हासिल किए. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की मजबूत शुरुआत, कामिंडू मेंडिस ने ठोका शतक, यहां देखें मैच के पहले दिन का स्कोरकार्ड
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच का हाईलाईट्स
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

