Jai Shree Hanuman Says Keshav Maharaj: हनुमान भक्त हैं साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज केशव महाराज, पाकिस्तान को हराने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास पोस्ट
आज 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर इतिहास रच दिया हैं. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
आज 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर इतिहास रच दिया हैं. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने महज 47.2 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान को हराने के बाद साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया हैं. इस पोस्ट में केशव महाराज ने भगवान हनुमान को याद करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुझे भगवान पर भरोसा है कि लड़कों ने क्या विशेष परिणाम दिया, शम्सी और एडेन मार्करम का प्रदर्शन देखना अद्भुत है. जय श्री हनुमान. इस पोस्ट के बाद केशव महाराज को काफी सराहना मिल रही हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 12:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

