क्रिकेट

IPL 2022, LSG vs CSK: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने सीएसके को छह विकेट से दी शिकस्त, एविन लुईस ने खेली आतिशी पारी

आईपीएल 2022 के सातवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत का खाता खोला हैं. ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा था. दोनों ही टीमों ने हार के साथ सीजन की शुरुआत की थीं. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

IPL 2022, LSG vs CSK: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने सीएसके को छह विकेट से दी शिकस्त, एविन लुईस ने खेली आतिशी पारी
एविन लुईस (Photo Credits: Twitter/IPL)

आईपीएल 2022 के सातवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत का खाता खोला हैं. ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा था. दोनों ही टीमों ने हार के साथ सीजन की शुरुआत की थीं. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए. सीएसके की तरफ से रोबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. लखनऊ की ओर से आवेश खान, रवि बिश्नोई और एंड्रयू टाय ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने ये मुकाबला 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. लखनऊ की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. सीएसके की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).