क्रिकेट

Indian Team Selection: चयनकर्ताओं ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज, ऋषभ पंत को कर दिया बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का मंगलवार को ऐलान कर दिया. बीसीसीआई के इस ऐलान में चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत के साथ ही उनके फैंस को बड़ा झटका दिया हैं.

Indian Team Selection: चयनकर्ताओं ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज, ऋषभ पंत को कर दिया बाहर
ऋषभ पंत (Photo Credits: Instagram)

Indian Team Selection: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का मंगलवार को ऐलान कर दिया. बीसीसीआई के इस ऐलान में चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत के साथ ही उनके फैंस को बड़ा झटका दिया हैं. चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जगह नहीं दिया है और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जो ऋषभ पंत के साथ ही उन्हें फैंस के लिए निराश करने वाला चयनकर्ताओं का फैसला है.

बता दें कि पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अभी तक के अपने इंटरनेशनल करियर के पंत टी20 फॉर्मेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. कही ना कही चयनकर्ताओं का यह फैसला स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस साल टी20 फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा. इसके चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिली.

PTI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).