VIDEO: नाक से बहता रहा खून पर Rohit Sharma ने नहीं छोड़ा मैदान, लोगों ने कहा 'कप्तान हो तो ऐसा'
रोहित शर्मा ने अपने समर्पण से सभी का दिल जीत लिया. मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी और इस बीच रोहित की नाक से खून बहने लगा. हालांकि, हिटमैन मैदान छोड़कर नहीं गए.
India vs South Africa 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान कप्तान रोहित शर्मा की नाक से अचानक खून निकले लगा था. वह थोड़े असहज नज़र आए जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने उनके नाक से निकलते खून को नोटिस किया. इसी बीच गज़ब की बात यह रही कि रोहित शर्मा एक सच्चे लीडर की तरह अपने गेंदबाज़ को फील्ड के बारे में राय देते नज़र आए. IND vs SA 2nd T20I 2022 Result: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया, सीरीज भी 2-0 किया अपने नाम
मैच में रोहित शर्मा ने अपने समर्पण से सभी का दिल जीत लिया. मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी और इस बीच रोहित की नाक से खून बहने लगा. हालांकि, हिटमैन मैदान छोड़कर नहीं गए. वह तौलिए से अपनी नाक पोछते रहे और गेंदबाज हर्षल पटेल को निर्देश देते रहे.
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन का विशाल स्कोर बनाया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम सिर्फ 221 रन बना सकी और 16 रनों से यह मैच गंवा दिया.
Dedication 🙌
Rohit sharma kept giving instructions even after nose bleeding#INDvSA #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/wtnuPZwHiI
— crickaddict45 (@crickaddict45) October 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

