क्रिकेट

India vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Toss Update: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया था.

India vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Toss Update: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs NZ (Photo: @BCCI/@BLACKCAPS)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Toss Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया था. हालांकि दूसरे दिन बिना किसी रुकावट के खेल शुरू हुआ. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल की जगह सरफराज खान और आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).