India vs Nepal 1st Quarterfinal, Asian Games 2023 Live score: पहले क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ भारत ने बनाए 202 रन, यशस्वी जायसवाल ने खेली शतकीय पारी
एशियाई गेम्स 2023 में क्रिकेट स्पर्धा में आज से भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुवात की. आज भारत और नेपाल के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
India vs Nepal 1st Quarterfinal, Asian Games 2023 Live score: एशियाई गेम्स 2023 में क्रिकेट स्पर्धा में आज से भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की आज से शुरुवात की. आज भारत और नेपाल के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज, रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने पावरप्ले के अंदर चार ओवर के अंदर अर्धशतक पूरा किया. जयसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ 22 गेंद लिए.
जबकी कप्तान गायकवाड़ 23 गेंदों 25 रन बनाकर दीपेंदर सिंह का शिकार बने. वहीं तिलक वर्मा 2 (10) रन और जितेश शर्मा 5 (4) रन बनाए. हालाँकि जायसवाल एक तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए अपने करते शानदार शतक जड़ा. जायसवाल ने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 49 गेंदों में 100 रन बनाए. अंत में शिवम् दुबे की 25 (19) और रिंकू सिंह 37(15) की बदलौत भारत ने नेपाल के सामने 203 रनों का विशाल टारगेट रखा है. नेपाक की तरफ से दीपेंदर सिंह ने 2 विकेट लिए. जबकी संदीप लामिछाने और सोमपाल कमी को 1 -1 विकेट मिले.
देखें ट्वीट:
Asian Games 2022. 19.5: Abinash bohara to Shivam Dube 6 runs, India 200/4 https://t.co/wm8Qeomdp8 #INDvNEP #IndiaAtAG22
— BCCI (@BCCI) October 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

