क्रिकेट

IND vs UAE Women's Asia Cup 2024 Live Streaming: आज महिला एशिया कप में भारत और यूएई के बीच मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

महिला एशिया कप 2024 का पांचवां मुकाबला आज भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला पर खेला जाना है.

IND vs UAE Women's Asia Cup 2024 Live Streaming: आज महिला एशिया कप में भारत और यूएई के बीच मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
India Women vs UAE Women (Photo: @BCCIWomen/@EmiratesCricket)

IND-W vs UAE-W Women's Asia Cup 2024 Live Streaming: महिला एशिया कप 2024 का पांचवां मुकाबला आज भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला पर खेला जाना है. इस मैच की शुरुवात भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजे से होगी. टीम इंडिया की नजरें यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी. दूसरी ओर यूएई को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हराना होगा.

बता दें की महिला एशिया कप 2024 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाए जाएंगे. ऐसे में फैंस भारत और यूएई के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. जबकि मोबाइल में डिज़्नी+ हॉटस्टार एप पर देख सकतें हैं.  इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण होगा. हालांकि यह केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा.

आज महिला एशिया कप में भारत और यूएई के बीच मुकाबला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).