IND-W vs SA-W, 1st T20I Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 190 रनों का टारगेट, तज़मीन ब्रिट्स और मैरिज़ेन कप्प ने खेली आतिशी पारी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम भारत के हालिया दौरे पर पहली जीत की तलाश में उतरी हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है.
IND-W vs SA-W, 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम भारत के हालिया दौरे पर पहली जीत की तलाश में उतरी हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है. इससे पहले टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है, जबकि एकमात्र टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हरायी है. अब टीम इंडिया के पास टी20 सीरीज को भी क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका हैं. इस बीच टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 189 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा रनों की आतिशी पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से राधा यादव और पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाई. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 190 रन बनाने हैं.
Tazmin Brits and Marizanne Kapp go big in Chennai 🔥 https://t.co/XXvMGTKq69 | #INDvSA pic.twitter.com/FqIE1ZejnP
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

