क्रिकेट

IND-W Beat AUS-W, 1st T20 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 141 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से तितास साधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाई.

IND-W Beat AUS-W, 1st T20 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 141 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से तितास साधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाई. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 7 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).