क्रिकेट

IND vs WI 4th T20I Live Score Update: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 179 रनों का टारगेट, शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने खेली तूफानी पारी

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का चौथा मैच आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीसरे टी20I मुकाबले में शानदार जीत मिली हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं.

IND vs WI 4th T20I Live Score Update: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 179 रनों का टारगेट, शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने खेली तूफानी पारी
Shimron Hetmyer (Photo Credit: West Indies Cricket)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का चौथा मैच आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीसरे टी20I मुकाबले में शानदार जीत मिली हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो से कम नहीं है. क्योंकि अगर भारतीय टीम आज हार जाती है तो पांच मैचों की सीरीज गंवा देगी. इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 178 रन बनाई हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).