क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम को लगा दूसरा झटका, किर्क मैकेंजी लौटे पवेलियन

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. चौथे दिन का खेल जारी हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 128 ओवरों में 473 रन बनाकर सिमट गई.

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम को लगा दूसरा झटका, किर्क मैकेंजी लौटे पवेलियन
आर अश्विन (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. चौथे दिन का खेल जारी हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 128 ओवरों में 473 रन बनाकर सिमट गई. वहीं, दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 24 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रनों पर पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 365 रन बनाने हैं. पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 115.4 ओवर में 255 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. किर्क मैकेंजी 0 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 44/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 02:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).