IND vs SL 1st ODI Live Score: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कसुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज ग्वालियर में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कसुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 306 रन ही बना सकीं. श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा नाबाद 108 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. सीरीज का अगला मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा.
1ST ODI. India Won by 67 Run(s) https://t.co/MB6gfx9iRy #INDvSL @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

