क्रिकेट

IND vs SA 4th T20: चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान ने की घातक गेंदबाजी

5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्डेडियम में खेला गया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 169 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए.

IND vs SA 4th T20: चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, आवेश खान ने की घातक गेंदबाजी
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं. 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्डेडियम में खेला गया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 169 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडि ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम16.5  ओवर में 87 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रासी वैन डेर डुसेन ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज आवेश खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).