IND vs SA, 2nd T20I Live Score Update: साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई, मोहम्मद सिराज ने हेनरिक क्लासेन को बनाया अपना शिकार
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. यह मुकाबला गकेबेरहा शहर के सेंट जॉर्ज पॉर्क में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. ऐसे में अब बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी.
IND vs SA 2nd T20I Match: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. यह मुकाबला गकेबेरहा शहर के सेंट जॉर्ज पॉर्क (St. George's Pork) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गय. ऐसे में अब बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी. ऐसे में हर मुकाबला अहम होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम के हाथों में है. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 19.3 ओवरों में सात विकेट खोकर 180 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 15 ओवर में 152 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. हेनरिक क्लासेन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 108/4.
2ND T20I. WICKET! 9.2: Heinrich Klaasen 7(5) ct Yashasvi Jaiswal b Mohammed Siraj, South Africa 108/4 https://t.co/0sPVekal3m #SAvIND
— BCCI (@BCCI) December 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

